Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में आज भी बरसेंगे बादल; सोमवार के बाद कम होगी मानसूनी गतिविधियां

कुछ इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया और तेज बारिश शुरू हो गई।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में आज भी बरसेंगे बादल; सोमवार के बाद कम होगी मानसूनी गतिविधियां
X

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस के बीच बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार, 13 सितंबर को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। सोमवार के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। बारिश के बीच कुछ इलाकों में उमस बनी रह सकती है।

बस्तर में सिस्टम का सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर के ऊपर बने सिस्टम और सक्रिय मानसून द्रोणिका के प्रभाव से बारिश हो रही है। शनिवार को कई जगहों पर घने बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया और तेज बारिश शुरू हो गई।

धनोरा में 140 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में कोंडागांव के धनोरा में 140 मिमी और बस्तर में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। माकड़ी, भानपुरी, अंबागढ़ चौकी और छुरा में 80-80 मिमी बारिश हुई। रायपुर में शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

सितंबर में 84 मिमी बारिश

सितंबर के शुरुआती 12 दिनों में प्रदेश में करीब 84 मिमी और रायपुर जिले में 97.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति में है, इसलिए बारिश पूरी तरह थमने के आसार नहीं हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire