Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather : छत्तीसगढ़ में 5 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, 29 अगस्त से 2 सितंबर तक कुछ इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

CG Weather : छत्तीसगढ़ में 5 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
X

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। हालांकि, प्रदेश के अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं और तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बस्तर में भारी बारिश, जगदलपुर में 24 मिमी वर्षा

पिछले 24 घंटों में सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। जगदलपुर में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रायपुर में छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादलों का डेरा रहने की संभावना है। दिन में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 27 अगस्त को लालपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जबकि माना एयरपोर्ट पर 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में बारिश का दौर बने रहने के कारण प्रदेश के तापमान में भी खास बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire