Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, 29 सेमी तक बरसा पानी, 2 सितंबर से कमजोर होगा मानसून

निम्न दबाव के असर से प्रदेश में बारिश का दौर जारी, सरगुजा-रायपुर संभाग में हुई तेज बारिश; 2 सितंबर से वर्षा की गतिविधियों में कमी के संकेत

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, 29 सेमी तक बरसा पानी, 2 सितंबर से कमजोर होगा मानसून
X

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के चलते बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में सरगुजा और रायपुर संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 28 जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 2 सितंबर से बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं।

गंगीय पश्चिम बंगाल, उससे लगे उत्तरी तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। इसके कारण उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश का यलो अलर्ट है।

चांदो में 29 सेमी बारिश

पिछले 24 घंटे में बलरामपुर जिले के चांदो में सबसे ज्यादा 29 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कोटाडोल में 17 सेमी, कुसमी में 13 सेमी, जबकि प्रतापपुर और शंकरगढ़ में 12-12 सेमी बारिश हुई। सामरी में 9 सेमी और भखारा व धमतरी में 7-7 सेमी पानी गिरा। रायपुर में भी 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बलरामपुर, कुकरेल, केल्हारी, डौरा कोचली और तोकापाल में 6-6 मिमी वर्षा हुई।

रायपुर में आज भी बादल और बारिश

राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 27°C और न्यूनतम 23°C रहने का अनुमान है। मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 2 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बारिश का दौर बना रहेगा, लेकिन 2 सितंबर से इसकी तीव्रता में कमी आने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire