Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Tourism : अचानकमार टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ केवची सफारी गेट, कई जिलों के पर्यटकों का सफर होगा आसान

नए प्रवेश मार्ग से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, अंबिकापुर और शहडोल के पर्यटकों को मिलेगी सुविधा, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा।

CG Tourism : अचानकमार टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ केवची सफारी गेट, कई जिलों के पर्यटकों का सफर होगा आसान
X

CG Tourism : पेंड्रा। जंगल सफारी और प्रकृति के बीच रोमांचक समय बिताने के शौकीन पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में अब एक नए प्रवेश द्वार से जंगल सफारी का आनंद लिया जा सकेगा। रिजर्व के केवची गेट को आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इसके शुरू होने से आसपास के कई जिलों और मध्य प्रदेश से आने वाले सैलानियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

अब तक अचानकमार टाइगर रिजर्व पहुंचने के लिए पर्यटकों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता था, लेकिन केवची गेट शुरू होने से कई क्षेत्रों के लोगों को सीधा और सुविधाजनक प्रवेश मार्ग मिल सकेगा। खासतौर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़, कोरबा और अंबिकापुर के साथ मध्य प्रदेश के शहडोल क्षेत्र से आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

सफारी के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

केवची गेट के शुरू होने से अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। घने जंगल, हरियाली और विविध वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र में अब सैलानियों को एक नए रास्ते से प्राकृतिक खूबसूरती देखने का अवसर मिलेगा।

स्थानीय रोजगार के भी खुलेंगे नए अवसर

नए सफारी गेट से केवल पर्यटकों को ही सुविधा नहीं मिलेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर होटल, परिवहन, खानपान और अन्य पर्यटन आधारित व्यवसायों को गति मिल सकती है। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire