Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Suspended : नायब तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज, प्रशासनिक लापरवाही पर संभागायुक्त ने की कार्रवाई

कुबेरपुर ट्रैक्टर हादसे के बाद कानून-व्यवस्था संभालने में देरी और कर्तव्य के प्रति उदासीनता पर हुई कार्रवाई, अंबिकापुर में रहेगा निलंबन अवधि का मुख्यालय

CG Suspended : नायब तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज, प्रशासनिक लापरवाही पर संभागायुक्त ने की कार्रवाई
X

CG Suspended : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रशासनिक लापरवाही के मामले में सरगुजा संभागायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहारपुर में प्रभारी तहसीलदार के पद पर कार्यरत नायब तहसीलदार करमचंद जाटवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्राम कुबेरपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद कानून-व्यवस्था संभालने में देरी और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में की गई है।

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को ग्राम कुबेरपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना हुई थी। इस घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने में देरी और प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित जिम्मेदारी नहीं निभाने की शिकायत सामने आई थी।





शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन में प्रशासनिक शिथिलता और शासकीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने नायब तहसीलदार करमचंद जाटवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पटवारी प्रशिक्षण शाला, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire