Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : होटल के किचन में मिला युवक का शव, पुलिस पहुंचने से पहले फंदे से उतारा गया

सूरजपुर के आदित्य होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

CG News : होटल के किचन में मिला युवक का शव, पुलिस पहुंचने से पहले फंदे से उतारा गया
X

CG News : सूरजपुर। जिले के चंद्रपुर स्थित आदित्य होटल में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रसोई कमरे में काम करने वाले युवक गोलू का शव फंदे पर लटका मिला। सागरपुर निवासी गोलू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे होटल पहुंचे कर्मचारियों ने रसोई कमरे में युवक का शव देखा और इसकी सूचना होटल संचालक को दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से नीचे उतार लिया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। होटल के रसोई कमरे में युवक का शव मिलने और पुलिस के पहुंचने से पहले उसे नीचे उतारे जाने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत किन हालात में हुई।

कोतवाली थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire