Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : डैम में नहाने के दौरान युवक डूबा, परिवार में पसरा मातम

अंबिकापुर से दोस्तों के साथ पोड़ीखुर्द डैम पहुंचा था हर्ष कश्यप, गहरे पानी में डूबने से हुई मौत, SDRF ने बरामद किया शव

CG News : डैम में नहाने के दौरान युवक डूबा, परिवार में पसरा मातम
X

CG News : सूरजपुर। जिले में दोस्तों के साथ घूमने और नहाने निकले एक युवक की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। पोड़ीखुर्द डैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से हर्ष कश्यप की मौत हो गई। दोस्तों के सामने हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर निवासी हर्ष कश्यप अपने तीन दोस्तों के साथ दो बाइक पर सवार होकर ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द स्थित डैम पहुंचा था। चारों दोस्त वहां नहाने लगे। इसी दौरान हर्ष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे संकट में देख दोस्तों ने तत्काल बचाने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद वे उसे बाहर नहीं निकाल सके।

हादसे की सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। डैम में पानी की गहराई अधिक होने के कारण शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद हर्ष के शव को पानी से बाहर निकाला।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। दोस्तों के साथ घूमने निकले हर्ष की इस तरह दर्दनाक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल दरिमा पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire