Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बिजली के खंभे पर तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

फरसगांव के पासंगी गांव में हादसा, पुराने तार हटाकर नए तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया 19 वर्षीय विकास मरकाम; अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

CG News : बिजली के खंभे पर तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
X

CG News : केशकाल। फरसगांव थाना क्षेत्र के पासंगी गांव में बिजली का काम करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुराने तार हटाकर नए तार लगाने के दौरान 19 वर्षीय युवक विकास मरकाम करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विकास बिजली विभाग के एक निजी ठेकेदार के साथ कर्मचारी के रूप में काम करता था।

जानकारी के अनुसार, विकास अन्य कर्मचारियों के साथ पासंगी गांव में बिजली के खंभों पर पुराने तार हटाकर नए तार लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान खंभे पर चढ़ते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने उसे तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और बिजली लाइन में करंट प्रवाहित होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire