Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नहाने गई तीन मासूम बच्चियां तालाब में डूबी, एक-एक कर मिले तीनों शव, गांव में पसरा मातम

कोरबा में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी में डूबने से 7 और 8 साल की तीन सहेलियों की मौत; पुलिस ने बरामद किए शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

CG News : नहाने गई तीन मासूम बच्चियां तालाब में डूबी, एक-एक कर मिले तीनों शव, गांव में पसरा मातम
X

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चियां आपस में सहेलियां थीं और एक ही बस्ती में रहती थीं। मृतकों की पहचान इंदु (7), राखी (8) और साधना (8) के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि घटना के दिन तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं और दोपहर के समय घर से तालाब में नहाने के लिए निकल गईं। उस वक्त उनके परिजन काम पर गए हुए थे। काफी देर तक बच्चियों के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई।

परिजन और ग्रामीण जब तालाब के पास पहुंचे तो वहां बच्चियों के कपड़े और चप्पल मिले। इसी दौरान तालाब में एक बच्ची का शव दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और तालाब में खोजबीन शुरू की।

सूचना मिलने पर पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बाकी दोनों बच्चियों की तलाश की। काफी मशक्कत के बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए।

प्रारंभिक जांच में तीनों की मौत गहरे पानी में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire