Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : अचानक भरभराकर गिरी छत, तहसीलदार की कुर्सी और टेबल क्षतिग्रस्त

पाटन तहसील कार्यालय में देर रात हुआ हादसा, छत का मलबा गिरने से कंप्यूटर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त; दिन में घटना होती तो हो सकता था बड़ा नुकसान

CG News : अचानक भरभराकर गिरी छत, तहसीलदार की कुर्सी और टेबल क्षतिग्रस्त
X

CG News : दुर्ग। पाटन तहसील कार्यालय में देर रात उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर से छत का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। प्लास्टर गिरने से टेबल पर रखा कंप्यूटर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना रात के समय हुई, इसलिए कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद नहीं थे और कोई जनहानि नहीं हुई। अगर यही हादसा दिन के वक्त होता, तो तहसीलदार समेत कर्मचारियों और कार्यालय आने वाले लोगों के घायल होने की आशंका थी।

घटना के बाद तहसील कार्यालय को फिलहाल दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, छत का प्लास्टर गिरने की घटना ने सरकारी भवनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब जरूरत इस बात की है कि पूरे भवन का तकनीकी निरीक्षण कराकर जर्जर हिस्सों की समय रहते मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की स्थिति न बने।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire