Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बिजली-पानी कटने के बाद भी स्पा सेंटर में थी हलचल, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में रेड के दौरान मिली युवतियां, अनैतिक गतिविधि की पुष्टि नहीं होने पर भी बाउंड ओवर की कार्रवाई

CG News : बिजली-पानी कटने के बाद भी स्पा सेंटर में थी हलचल, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
X

CG News : दुर्ग। भिलाई के सूर्या मॉल स्थित सेंशेसन स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के अंदर युवतियां और अन्य लोग मौजूद मिले। हालांकि जांच में किसी भी तरह के अनैतिक कार्य की पुष्टि नहीं हुई।

बताया गया कि जिस हिस्से में स्पा सेंटर संचालित हो रहा था, वहां मॉल प्रबंधन ने बिजली और पानी की सप्लाई बंद कर रखी थी। इसके बावजूद सेंटर के भीतर लोगों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सभी को बाहर निकाला।

पुलिस ने सेंटर संचालक और वहां मिली युवतियों के खिलाफ बाउंड ओवर यानी मुचलका पाबंद की कार्रवाई की। यह कदम भविष्य में किसी अवैध गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

भिलाई नगर CSP निशांत पाठक ने कहा कि स्पा सेंटरों की आड़ में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में ऐसे संस्थानों की लगातार जांच और निगरानी जारी रहेगी।

यह कार्रवाई ASP सिटी शोभराज अग्रवाल के निर्देश पर की गई। टीम में CSP निशांत पाठक, DSP (IUCAW) भारती मरकाम, सुपेला थाना प्रभारी एसएन सिंह और स्मृति नगर चौकी प्रभारी अमित अंडानी समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire