Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : स्कूल के सामने पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
राजिम थाना क्षेत्र की घटना, मृतक की उम्र करीब 25-26 वर्ष, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

CG News : राजिम। राजिम थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के सामने पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक युवक की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है और वह राजिम के थाना पारा का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


