Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, भरमार बंदूकें और 24 BGL सेल बरामद

छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में जिला बल, BSF और BDS की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। सुरक्षा के मद्देनजर IED समेत अन्य विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट किया गया।

CG News : जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, भरमार बंदूकें और 24 BGL सेल बरामद
X

CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जंगल-पहाड़ी इलाके में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप बरामद किया है। संयुक्त कार्रवाई में हथियार, विस्फोटक सामग्री, संचार उपकरण और नक्सली साहित्य मिला है। बरामद विस्फोटकों से संभावित खतरे को देखते हुए IED सहित अन्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।





जानकारी के मुताबिक, मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने राहान मेहड़ा और माचपल्ली के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में हथियार और अन्य सामान छिपाकर रखा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।

तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को मौके से 2 भरमार बंदूक, 24 BGL सेल, एक वायरलेस सेट, GPS उपकरण और नक्सली साहित्य मिला। इसके अलावा करीब 2 किलो वजनी IED पैकेट समेत अन्य विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई।





विस्फोटक सामग्री से सुरक्षा संबंधी खतरे को देखते हुए BDS की टीम ने IED और अन्य विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। फिलहाल क्षेत्र में सर्च अभियान और आगे की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire