Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : किराए के मकान में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, साथ रहने वाला युवक फरार

दुर्ग के लुचकी पारा में घर के अंदर मिला नाबालिग का शव, सिर और पेट पर चोट के निशान; साथ रह रहा युवक रविदास मानिकपुरी फरार, पुलिस CCTV और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी

CG News : किराए के मकान में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, साथ रहने वाला युवक फरार
X

CG News : दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लुचकी पारा वार्ड नंबर-7 में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। नाबालिग एक युवक के साथ किराए के मकान में रह रही थी। शनिवार को घर के अंदर उसका शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद उसके साथ रहने वाला युवक रविदास मानिकपुरी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) भोजराज अग्रवाल के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे के बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को नाबालिग मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में उसके सिर और पेट पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने मंगलसूत्र पहन रखा था और मांग में सिंदूर लगा हुआ था।

घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नाबालिग वहां कब से रह रही थी और किन परिस्थितियों में युवक के साथ रह रही थी। पुलिस ने अभी युवक की भूमिका को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire