Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : अधेड़ का जंगल में मिला शव, शव, बाघ के हमले की आशंका, गांव में दहशत

पखांजूर के दिडवी गांव में खेत जाने निकले अधेड़ की जंगल में मिली लाश, जंगली जानवर के हमले की आशंका से ग्रामीणों में भय का माहौल

CG News : अधेड़ का जंगल में मिला शव, शव, बाघ के हमले की आशंका, गांव में दहशत
X

CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर से लगे पेण्ड्री क्षेत्र के दिडवी गांव में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अधेड़ का शव जंगल में मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। शुरुआती जानकारी में बाघ के हमले की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अधेड़ कल शाम करीब 5 बजे खेत जाने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक खोजबीन के बावजूद महिला का कोई पता नहीं चल सका।

अगली सुबह ग्रामीणों ने जंगल में तलाश की, जहां अधेड़ का शव बरामद हुआ। शुरुआती आशंका है कि अधेड़ पर किसी जंगली जानवर, विशेषकर बाघ ने हमला किया होगा। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

घटना के बाद दिडवी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। ग्रामीणों में जंगली जानवरों की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब ग्रामीण वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जंगली जानवर की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी और वन विभाग की पुष्टि का इंतजार है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire