Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : दफ्तर पहुंचते ही महापौर की कार में लगी भीषण आग, अलका बाघमार बाल-बाल बचीं

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की घटना, महापौर के कार से उतरते ही धू-धूकर जलने लगा वाहन, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

CG News : दफ्तर पहुंचते ही महापौर की कार में लगी भीषण आग, अलका बाघमार बाल-बाल बचीं
X

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महापौर अलका बाघमार की कार में अचानक आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि महापौर जैसे ही वाहन से उतरकर कार्यालय की ओर गईं, कुछ ही देर बाद कार धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि हादसे के समय महापौर वाहन में मौजूद नहीं थीं।

कार से अचानक धुआं निकलने के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वाहन से उठती ऊंची लपटों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कार में आग लगने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire