Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : खेत में एक ही फंदे पर मिले प्रेमी जोड़े के शव, दो बच्चों का पिता था युवक, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा के हथमुड़ी गांव की घटना, शादीशुदा युवक और अविवाहित युवती के शव मिले; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

CG News : खेत में एक ही फंदे पर मिले प्रेमी जोड़े के शव, दो बच्चों का पिता था युवक, जांच में जुटी पुलिस
X

CG News : कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव में एक प्रेमी जोड़े की मौत से सनसनी फैल गई। गांव के खेत में बबूल के पेड़ पर दोनों के शव एक ही फंदे से लटके मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान छोटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। वहीं मृतका की पहचान ज्योति चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो अविवाहित थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

ग्रामीणों ने खेत में दोनों के शव पेड़ से लटके देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कुंडा पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। पुलिस फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire