Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : लापरवाही ने ली मासूम की जान, जर्जर पिलर से गिरा लोहे का गेट, बच्चे की मौत

हथबंद गांव में स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाहर हुआ हादसा, जर्जर पिलर पर लगा गेट अचानक गिरा; SDM ने जांच के दिए आदेश।

CG News : लापरवाही ने ली मासूम की जान, जर्जर पिलर से गिरा लोहे का गेट, बच्चे की मौत
X

CG News : धरसींवा। सिमगा तहसील के हथबंद गांव में स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जर्जर पिलर पर लगा लोहे का भारी गेट अचानक गिरकर बच्चे के ऊपर जा गिरा। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक, 7 वर्षीय शिवम यादव निवासी रतनपुर बिलासपुर, अपने रिश्तेदारों के यहां हथबंद आया हुआ था। शनिवार को वह स्वामी आत्मानंद स्कूल के मुख्य गेट के सामने खेल रहा था। इसी दौरान लंबे समय से जर्जर पिलर पर टिका लोहे का गेट अचानक भरभराकर उसके ऊपर गिर गया। गेट की चपेट में आने से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही इलाके में शोक का माहौल बन गया।

मरम्मत की मांग के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल के मुख्य गेट का पिलर लंबे समय से जर्जर हालत में था। गेट की स्थिति को लेकर कई बार मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आखिरकार जर्जर ढांचे ने एक मासूम की जान ले ली।घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। अब जांच में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही और गेट की जर्जर स्थिति को लेकर जिम्मेदारी तय की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire