Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 4 दिन बाद खत्म हुई जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद लिया फैसला

पीजी बॉन्ड और अनिवार्य सेवा अवधि में बदलाव समेत अन्य मांगों पर मिला सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन, 1 अक्टूबर से पीजी छात्रों और एमबीबीएस इंटर्न के स्टाइपेंड में भी होगी बढ़ोतरी

CG News : 4 दिन बाद खत्म हुई जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद लिया फैसला
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले चार दिनों से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार दोपहर समाप्त हो गई। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की, जिसके बाद प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई के आश्वासन पर हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने पीजी बॉन्ड की राशि 50 लाख से घटाकर 10 लाख रुपये करने और अनिवार्य सेवा की अवधि दो साल से घटाकर एक साल करने की मांग रखी। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद एसोसिएशन ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

वहीं, सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के पीजी छात्रों के स्टाइपेंड में भी बढ़ोतरी की गई है। पीजी प्रथम वर्ष का स्टाइपेंड 67,500 से बढ़कर 85,050 रुपये, द्वितीय वर्ष का 71,450 से बढ़कर 90,027 रुपये और तृतीय वर्ष का 74,600 से बढ़कर 93,996 रुपये प्रतिमाह होगा।

नई स्टाइपेंड दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी। इसके अलावा एमबीबीएस इंटर्न को भी 1 अक्टूबर से 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire