Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : लकड़ी तस्करी केस में बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 81 लाख रुपये नकद बरामद

महासमुंद में पुलिस की दबिश के दौरान 500 रुपये के 16,200 नोट मिले, नकदी जब्त कर स्रोत और फर्जी NOC से जुड़े नेटवर्क की जांच शुरू; BNSS की धारा 107 के तहत कुर्की की कार्रवाई जारी।

CG News : लकड़ी तस्करी केस में बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर से 81 लाख रुपये नकद बरामद
X

CG News : महासमुंद। खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC से जुड़े मामले की जांच के दौरान महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के आरोपी मनीष अग्रवाल के मुड़पार स्थित मकान पर दबिश देकर तलाशी ली, जहां से 81 लाख रुपये की नकदी बरामद होने का दावा किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान बरामद रकम में 500 रुपये के 16,200 नोट शामिल हैं। पूरी नकदी को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। अब पुलिस रकम के स्रोत और इसके मामले से संभावित संबंध की जांच कर रही है।

फर्जी NOC और अवैध लकड़ी परिवहन की जांच

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC तैयार करने से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई। जांच एजेंसियां इस मामले में जुड़े लोगों, दस्तावेजों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही हैं।

BNSS की धारा 107 के तहत कुर्की की कार्रवाई

81 लाख रुपये की नकदी बरामद होने के बाद पुलिस ने इसे विधिवत जब्त किया है। साथ ही BNSS की धारा 107 के तहत कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अब नकदी के स्रोत के साथ-साथ फर्जी दस्तावेजों और लकड़ी के अवैध परिवहन से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है। मामले में जांच अभी जारी है। पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय वन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire