Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : घर में घुसकर पहले खोजा खाना, फिर करने लगा आराम, वीडियो वायरल

कांकेर के गोविंदपुर में देर रात घर में घुसा भालू, भोजन तलाशने के बाद वहीं बैठकर करता रहा आराम; परिवार में दहशत, वीडियो वायरल

CG News : कांकेर। कांकेर शहर के रिहायशी इलाके गोविंदपुर में भालुओं की बढ़ती सक्रियता ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अंधेरा होते ही इलाके में भालुओं की आवाजाही देखी जा रही है। भोजन की तलाश में भालू पहले भी कई घरों के दरवाजे तोड़ चुके हैं, लेकिन इस बार एक भालू घर के अंदर घुसकर काफी देर तक वहीं डेरा जमाए रहा।

बताया जा रहा है कि बीती रात एक घर में अचानक भालू दाखिल हो गया। घर के अंदर भोजन तलाशने के बाद वह कुछ देर वहीं आराम करता नजर आया। भालू को घर के भीतर देखकर परिवार के सदस्य घबराकर अंदर ही दुबके रहे। इसी दौरान परिवार ने दूर से भालू का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भालू के घर के अंदर मौजूद रहने तक परिवार में डर का माहौल बना रहा। गोविंदपुर में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है। रहवासियों ने वन विभाग से भालुओं की लगातार बढ़ रही आवाजाही पर रोक लगाने और उन्हें रिहायशी क्षेत्र से दूर रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire