Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : रेड नदी में बड़ा हादसा, दो सगे भाइयों समेत 4 लोगों की डूबने से मौत

सूरजपुर के सरस्वतीपुर में नहाने के दौरान दो सगे भाई डूबने लगे, बचाने पहुंचे मौसा और मौसेरे भाई की भी गई जान, नदी से चारों के शव बरामद।

CG News : रेड नदी में बड़ा हादसा, दो सगे भाइयों समेत 4 लोगों की डूबने से मौत
X

CG News : सूरजपुर। जिले के सरस्वतीपुर में रेड नदी में डूबने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो सगे नाबालिग भाई, उनका मौसेरा भाई और मौसा शामिल हैं। हादसे की खबर से इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम ने नदी से चारों के शव बरामद कर लिए। वहीं, विश्रामपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, 13 वर्षीय गोपाल और 15 वर्षीय कृष्ण गोपाल अपने मौसा और मौसेरे भाई के साथ नदी पर गए थे। इसी दौरान नहाते समय दोनों सगे भाई नदी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए मौसेरे भाई और मौसा भी पानी में उतर गए, लेकिन वे भी गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में चारों की जान चली गई।

दोनों सगे भाई मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और सूरजपुर में अपने मौसा के घर घूमने आए थे। हादसे में जान गंवाने वाले अन्य दो लोगों की पहचान 20 वर्षीय अभिजीत और 45 वर्षीय विवेक सिंह के रूप में हुई है, जो सूरजपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया और चारों के शव बाहर निकाले गए। विश्रामपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और नदी में पानी की गहराई कितनी थी, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire