CG News : नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से मिले CM साय, बस्तर विकास पर भी चर्चा
नई दिल्ली में हुई मुलाकात, CM साय ने स्मृति ईरानी को नए दायित्व की बधाई दी; छत्तीसगढ़ के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा

CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी से मुलाकात की। सीएम साय ने उनके आवास पहुंचकर नए दायित्व के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान बस्तर में विकास की संभावनाओं और क्षेत्र में हो रहे बदलावों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्मृति ईरानी का राष्ट्रीय स्तर का अनुभव, संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ में जनसेवा के संकल्प को नई गति मिलेगी।
आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी का नवदायित्व मिलने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 2, 2026
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास, डबल इंजन सरकार की… pic.twitter.com/fn6eLUTUDZ


