Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, मंत्री केदार कश्यप समेत BJP-कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल

सुरक्षा समीक्षा के बाद Z+ से Z और Z से Y श्रेणी में बदलाव की जानकारी, बस्तर के कई सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों के नाम शामिल; गृह विभाग के आधिकारिक आदेश का इंतजार।

CG News : छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, मंत्री केदार कश्यप समेत BJP-कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में कटौती की गई है। इनमें भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद और विधायक शामिल बताए जा रहे हैं। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से जल्द आधिकारिक आदेश जारी किए जाने की बात कही जा रही है।

Z+ से Z और Z से Y श्रेणी में बदलाव

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा समीक्षा के बाद नौ नेताओं की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z श्रेणी में की गई है। वहीं, अन्य नेताओं की सुरक्षा Z से घटाकर Y श्रेणी में किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, सुरक्षा में बदलाव से संबंधित आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही पूरी जानकारी स्पष्ट होगी।

केदार कश्यप समेत कई नेताओं के नाम

सुरक्षा में कटौती की संभावित सूची में वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा बस्तर के कर्मा परिवार तथा क्षेत्र के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव की जानकारी सामने आई है।

आधिकारिक आदेश का इंतजार

सुरक्षा श्रेणी में बदलाव की यह प्रक्रिया नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा से जुड़ी बताई जा रही है। फिलहाल गृह विभाग के आधिकारिक आदेश का इंतजार है। आदेश जारी होने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि किन नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया है और नई व्यवस्था कब से लागू होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire