Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 48 घंटे में बड़ी कार्रवाई, चंदौरा गौ हत्या मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तेज की कार्रवाई, एसपी के निर्देश पर रनहत पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा; न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

CG News : 48 घंटे में बड़ी कार्रवाई, चंदौरा गौ हत्या मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
X

CG News : बलरामपुर। ग्राम चंदौरा में गाय की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई मामले को प्रमुखता से सामने लाए जाने के बाद हुई।

मामला चौकी रनहत, थाना चलगली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम चंदौरा निवासी सुदन हड्डे की लाल रंग की गाय 23 सितंबर को जंगल में चरने के दौरान लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद 24 सितंबर को गांव के ही धर्मजीत अगरिया के शौचालय के गड्ढे में गाय के चार कटे हुए पैर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पुलिस के अनुसार, पंचायत में 9 ग्रामीणों द्वारा गाय को मारकर उसका मांस खाने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले में कार्रवाई के लिए मदद की अपील की।

मामले को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई तेज की। एसपी वैभव बैंकर के निर्देश पर चौकी रनहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुम्हरिया, प्रदीप चरगट, धर्मजीत अगरिया, रविशंकर, अमरसांय, नथुराम, कोमला, फुलबसिया और रेशमा उर्फ हुगली के रूप में हुई है।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत धारा 325, 3(5) बीएनएस और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 एवं 10 में मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire