Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : रेलवे स्टेशन पर वेंडरों की गुंडागर्दी, खाने-नाश्ते की बिक्री को लेकर मारपीट; वीडियो वायरल

Bilaspur News: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वेंडरों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खाने-नाश्ते की बिक्री को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक वेंडर की लात-घूंसों से पिटाई कर दी गई।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वेंडरों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खाने-नाश्ते की बिक्री को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक वेंडर की लात-घूंसों से पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

बिक्री को लेकर शुरू हुआ विवाद, फिर हुई मारपीट

जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने के सामान की बिक्री को लेकर वेंडरों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक वेंडर के साथ मारपीट की गई। वायरल वीडियो में वेंडर की पिटाई किए जाने की घटना सामने आई है।

जीआरपी ने तीन वेंडरों को किया गिरफ्तार

मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी पुलिस ने घटना में शामिल तीनों वेंडरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर में अनुशासन बनाए रखने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire