Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: शस्त्र पूजन में AK-47 से हर्ष फायरिंग पर उठे सवाल, SP अंकिता शर्मा से IG ने मांगा जवाब

विजयादशमी पर राजनांदगांव पुलिस लाइन में हुई फायरिंग का मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा, स्पष्टीकरण के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

CG News: शस्त्र पूजन में AK-47 से हर्ष फायरिंग पर उठे सवाल, SP अंकिता शर्मा से IG ने मांगा जवाब
X

CG News : राजनांदगांव। विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के दौरान एसपी अंकिता शर्मा द्वारा AK-47 से की गई हर्ष फायरिंग का मामला अब पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने एसपी से स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी के अनुसार, विजयादशमी पर पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया था। इस दौरान एसपी अंकिता शर्मा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। शस्त्र पूजन के बाद एसपी द्वारा साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो और तस्वीरें चर्चा में आए, जिसके बाद उनकी फायरिंग की तकनीक और पुलिस के शस्त्र नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे।

मामले को लेकर मीडिया में हुई चर्चाओं के बाद पुलिस मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लिया। आईजी अजय यादव के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। एसपी के जवाब और उस पर आईजी की टिप्पणी के बाद प्रकरण पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा।

आईजी ने स्पष्ट किया कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन पुलिस की परंपरा का हिस्सा है और विभिन्न जिलों में इसका आयोजन किया जाता है। हालांकि, इस मामले में उठे सवालों के मद्देनजर संबंधित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire