Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 15 मवेशियों को ठूंसकर ले जा रहे थे कत्लखाने, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

धमधा पुलिस ने आयशर वाहन से 3 पड़वा और 12 भैंस बरामद कीं, सागर के कत्लखाने ले जाने का आरोप; दोनों आरोपी गिरफ्तार

CG News : 15 मवेशियों को ठूंसकर ले जा रहे थे कत्लखाने, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
X

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ धमधा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आयशर वाहन से 15 मवेशियों को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मवेशियों को पर्याप्त चारा-पानी के बिना ठूंसकर परिवहन करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, 5 सितंबर को गौसेवकों से सूचना मिली थी कि एक आयशर वाहन में मवेशियों को अवैध रूप से भरकर धमधा से बाहर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही धमधा पुलिस ने बस स्टैंड स्थित साहू होटल के सामने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर वाहन को रोक लिया।

वाहन की तलाशी लेने पर हरे रंग की तिरपाल से ढके हिस्से में 3 पड़वा और 12 काले रंग की भैंस समेत कुल 15 मवेशी मिले। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को बिना पर्याप्त चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा था।

पूछताछ में वाहन चालक शिवशंकर और उसके साथी परविंद कुमार, दोनों निवासी फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश, ने मवेशियों को नंदिनी क्षेत्र से मध्य प्रदेश के सागर स्थित कत्लखाने ले जाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने वाहन और मवेशियों को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि बरामद मवेशियों को पशु चिकित्सालय भेजा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire