Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Leopard Rescue: हॉस्पिटल परिसर में घुसा तेंदुआ, दहशत में लोग, रेस्क्यू जारी

कवर्धा शहर में जंगल से भटककर पहुंचा तेंदुआ, स्नेहा क्लीनिक के पास दिखने से मचा हड़कंप; DFO समेत वन विभाग की टीम मौके पर तैनात.

CG Leopard Rescue: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के बीचों-बीच एक तेंदुआ पहुंच गया। स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ दिखाई देने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

बताया जा रहा है कि तेंदुआ जंगल से भटककर शहर की ओर आ गया। लोगों के मुताबिक, तेंदुआ एक प्राइवेट हॉस्पिटल परिसर में भी घुस गया, जिसके बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

DFO की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन

तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने इलाके को घेर लिया है। DFO समेत वन विभाग के अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर तैनात हैं। टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने की कोशिश कर रही है।

भीड़ को हटाया, लोगों को घरों में रहने की सलाह

तेंदुए को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे थे। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने भीड़ को मौके से हटाना शुरू कर दिया है। लोगों को सतर्क रहने और बिना जरूरी काम घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। फिलहाल वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire