Begin typing your search above and press enter to search.
CG Earthquake: अंबिकापुर क्षेत्र में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता
शनिवार दोपहर 2:12 बजे दर्ज किए गए भूकंप के झटके, जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था केंद्र; मध्यप्रदेश के सिंगरौली में भी महसूस हुआ असर

CG Earthquake: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई। भूकंप के झटके मध्यप्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र में भी महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 2:12 बजे भूकंप के झटके दर्ज किए गए। भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) दिशा में स्थित था। इसकी गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है।
भूकंप का असर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र के साथ मध्यप्रदेश के सिंगरौली में भी महसूस किए जाने की जानकारी है। फिलहाल इस घटना से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


