Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : पत्नी से अवैध संबंध का शक बना हत्या की वजह, पड़ोसी पर टंगिया से हमला कर पति फरार

सूरजपुर के मरहट्टा गांव में शक के चलते पड़ोसी युवक पर किया हमला, वारदात के बाद आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

CG Crime : पत्नी से अवैध संबंध का शक बना हत्या की वजह, पड़ोसी पर टंगिया से हमला कर पति फरार
X

CG Crime : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मरहट्टा गांव में पति ने पड़ोसी युवक पर टंगिया से हमला कर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी को लंबे समय से शक था कि उसकी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद और कहासुनी होती रही थी। शुक्रवार को विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने पड़ोसी युवक पर टंगिया से हमला कर दिया।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है और उसकी संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे शक और पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire