Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : हथौड़े-डंडे से वार कर चौकीदार को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

तोरवा क्षेत्र में आरपीएफ कॉलोनी के पास वारदात, चोरी की नीयत से हत्या की आशंका; FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य

CG Crime : हथौड़े-डंडे से वार कर चौकीदार को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी
X

CG Crime : बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में चौकीदार की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। आरपीएफ कॉलोनी के पास आरोपियों ने चौकीदार नरेश कुमार गुप्ता पर हथौड़े और डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक बिहार के आरा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे चोरी की नीयत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल तोरवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire