Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश, पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर फरार हुए संदिग्ध

धरसीवां में देर रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने टाटा मैजिक को पकड़ा, अंदर मिला अज्ञात युवक का शव; फरार संदिग्धों की तलाश तेज.

CG Crime : टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश, पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर फरार हुए संदिग्ध
X

CG Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान एक टाटा मैजिक वाहन से युवक का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध लोग शव को कहीं ठिकाने लगाने की कोशिश में थे, लेकिन पेट्रोलिंग टीम को देखकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस को देखते ही बदल गया संदिग्ध वाहन का रास्ता

घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। धरसीवां थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम कुंवरगढ़ से परसतराई की ओर नहर मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से एक टाटा मैजिक वाहन आता दिखाई दिया। वाहन के पीछे दो बाइक भी चल रही थीं। पुलिस टीम की नजर पड़ते ही वाहन और बाइक सवारों की गतिविधियां संदिग्ध हो गईं। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर संदिग्ध टाटा मैजिक को छोड़कर फरार हो गए। बाइक सवार भी मौके से भाग निकले।

मैजिक के अंदर शव देखकर पुलिस के उड़े होश

पुलिसकर्मी जब टाटा मैजिक के पास पहुंचे और वाहन की जांच की, तो अंदर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव बरामद होते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया और वाहन को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने शव को वाहन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

हत्या की आशंका, आरोपियों की तलाश तेज

शव जिस परिस्थितियों में वाहन के अंदर मिला है, उसे देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन है, उसकी मौत कहां और किन परिस्थितियों में हुई तथा शव को टाटा मैजिक में रखकर कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन और घटनास्थल से जुड़े सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही फरार संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ और अन्य माध्यमों से पतासाजी की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire