Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : SBI कियोस्क में 1 करोड़ से ज्यादा का गबन, संचालक गिरफ्तार, 29 FD बॉन्ड और लैपटॉप जब्त

धमतरी के कोर्रा गांव में 2015 से 2025 तक कियोस्क संचालन के दौरान खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी, पुलिस ने 1,00,75,717 रुपये के गबन का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा

CG Crime : SBI कियोस्क में 1 करोड़ से ज्यादा का गबन, संचालक गिरफ्तार, 29 FD बॉन्ड और लैपटॉप जब्त
X

CG Crime : दीपक साहू, धमतरी। जिले में SBI कियोस्क के जरिए खाताधारकों की रकम में कथित गड़बड़ी और वित्तीय धोखाधड़ी के मामले का भखारा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने ग्राम कोर्रा स्थित SBI कियोस्क के संचालक केशव राम साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर खाताधारकों के साथ 1 करोड़ 75 हजार 717 रुपये की धोखाधड़ी, गबन और कूटरचना करने का आरोप है।

10 साल तक कियोस्क का संचालन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वर्ष 2015 से 2025 के बीच ग्राम कोर्रा में SBI कियोस्क का संचालन कर रहा था। इसी दौरान खाताधारकों की रकम को लेकर वित्तीय अनियमितताएं की गईं। शिकायत मिलने के बाद भखारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर कियोस्क सेंटर से Lenovo कंपनी का लैपटॉप और 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड पेपर बरामद किए गए।

21 सितंबर को हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर केशव राम साहू को 21 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय कुरूद में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। विवेचना में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित वित्तीय गड़बड़ी से कुल कितने खाताधारक प्रभावित हुए हैं और मामले में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका है या नहीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire