Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : सास की मौत के मामले में बहू समेत 3 गिरफ्तार, सुसाइड नोट और वीडियो से खुला राज

कोरबा के कोतवाली क्षेत्र में मामला, सुसाइड नोट और मौत से पहले भेजे गए वीडियो के आधार पर पुलिस ने बहू समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

CG Crime : सास की मौत के मामले में बहू समेत 3 गिरफ्तार, सुसाइड नोट और वीडियो से खुला राज
X

CG Crime : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने बहू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त 2026 को लक्ष्मी बाई मानिकपुरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान घर की दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतका ने अपनी बहू पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि आत्महत्या से पहले मृतका ने अपनी बहनों को एक वीडियो भेजा था। परिजनों के अनुसार, पति की मौत के बाद से परिवार में विवाद चल रहा था। आरोप है कि बहू और उसके मायके पक्ष की ओर से मृतका पर घर छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था।

परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि लगातार विवाद और प्रताड़ना से परेशान होकर मृतका ने इससे पहले जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी।

पुलिस ने सुसाइड नोट, वीडियो और परिजनों के बयानों को जांच का आधार बनाया। इसके बाद पूर्णिमा महंत (24), सुमेरन बाई (45) और मिलन दास (55) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire