Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : वृद्ध की चाकू मारकर हत्या, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई वारदात, तीन गिरफ्तार

अंबिकापुर के रसूलपुर में घर में घुसकर वृद्ध पर चाकू से हमला, पुलिस ने दामाद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया; दो आरोपी अब भी फरार

CG Crime : वृद्ध की चाकू मारकर हत्या, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई वारदात, तीन गिरफ्तार
X

CG Crime : अंबिकापुर। रसूलपुर में वृद्ध की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए दामाद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के दामाद ने ही अपने ससुर की हत्या के लिए झारखंड के आरोपियों से 5 लाख रुपये में सौदा किया था।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कल सुबह मृतक के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला किया था। हमले में वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश तेज की और कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire