Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : चांदी की चेन गिरवी रखने पहुंचा नाबालिग, मना किया तो कारोबारी पर चाकू से हमला, CCTV से खुला राज

दुर्ग में ज्वेलरी दुकान संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, चेहरे और हाथ पर आई गंभीर चोटें; CCTV फुटेज से पहचान के बाद नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, दो साल पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह

CG Crime : दुर्ग। शहर में सराफा कारोबारी पर हुए चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि हमले के पीछे करीब दो साल पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, चेहरे पर मास्क लगाए एक युवक ज्वेलरी दुकान पर पहुंचा। उसके पास चांदी की एक चेन थी, जिसे वह गिरवी रखना चाहता था। कारोबारी ने चेन गिरवी रखने से इनकार करते हुए उसे किसी दूसरी दुकान पर जाने के लिए कहा।

इसी बात के बाद युवक ने अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकाला और कारोबारी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दुकान संचालक के चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। इसके बाद नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

CSP हर्षित मेहर के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने करीब दो साल पुरानी घटना को हमले की वजह बताया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire