Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जंगल में मिला कटा सिर, पति-पत्नी गिरफ्तार

बलरामपुर के पस्ता थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या का खुलासा, पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा; जंगल में मिला था युवक का कटा सिर।

CG Crime : प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जंगल में मिला कटा सिर, पति-पत्नी गिरफ्तार
X

CG Crime : बलरामपुर। जिले के पस्ता थाना क्षेत्र की डौरा चौकी अंतर्गत एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या की गई। मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोदौरा निवासी वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे एक्टिवा से गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन उसकी एक्टिवा मक्का बाड़ी के पास लावारिस हालत में मिली।

इसके बाद वसीम के भाई अमीम अंसारी ने डौरा चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि भीतर चिलमा के उबका जंगल में नाले के पास एक गड्ढे में मानव सिर पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान वसीम अंसारी के रूप में की।

जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम कोटडीह निवासी सोनू खैरवार और उसकी पत्नी मनबासो को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार, दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस का दावा है कि मनबासो का वसीम से संबंध था और इसकी जानकारी पति सोनू को हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर की शाम मनबासो ने फोन कर वसीम को जंगल में मिलने बुलाया। वहां पहले से मौजूद पति-पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया।

डौरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले में हत्या से जुड़े अन्य साक्ष्यों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire