Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : पत्नी के चरित्र पर था शक, मोबाइल पर बात करने को लेकर हुआ विवाद, पति ने डंडे से पीटकर की हत्या

बलरामपुर के कोटागहना गांव में पारिवारिक विवाद के बाद वारदात, पत्नी के सिर पर डंडे से वार कर हत्या करने का आरोप, आरोपी पति गिरफ्तार

CG Crime : पत्नी के चरित्र पर था शक, मोबाइल पर बात करने को लेकर हुआ विवाद, पति ने डंडे से पीटकर की हत्या
X

CG Crime : बलरामपुर। जिले में चरित्र पर संदेह और पारिवारिक विवाद के चलते एक पति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटागहना में हुए इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर 2026 की है। ग्राम कोटागहना निवासी रामवृक्ष कोरवा उर्फ पिंटू (35) को अपनी पत्नी चिंतामणि कोरवा के चरित्र पर शक था। घटना के दिन पत्नी मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बात कर रही थी। इसी दौरान अपने दो साल के बच्चे को साथ ले जाने की जिद को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे लकड़ी के डंडे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। हमले में चिंतामणि की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

राजपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा और मृतका के कपड़े जब्त किए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire