Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, 23 दिन बाद सामने आया मामला

कोरबा के बरपाली गांव में रक्षाबंधन से एक दिन पहले महिला की हत्या का आरोप, पति ने शव सेप्टिक टैंक में छिपाकर परिजनों को किया गुमराह; 23 दिन बाद खोजबीन में सामने आया मामला।

CG Crime : पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, 23 दिन बाद सामने आया मामला
X

CG Crime : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसका शव सेप्टिक टैंक में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के पति पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना रक्षाबंधन से एक दिन पहले की बताई जा रही है। आरोप है कि पति मनोज उरांव ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को घर के सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। इसके बाद वह मृतका के परिजनों को लगातार गुमराह करता रहा।

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से आरोपी घर में ताला लगाकर फरार था। पति के व्यवहार और परिस्थितियों पर संदेह होने के बाद मृतका के परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की।

परिजनों की तलाश के दौरान सेप्टिक टैंक से शव बरामद होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। करीब 23 दिन बाद शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अब महिला की मौत की वास्तविक वजह, हत्या की परिस्थितियों और आरोपी पति की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी मनोज उरांव घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire