Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : सूने मकान में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा, 4.28 लाख रुपये जब्त

बनारी गांव में गोपनीय सूचना पर पुलिस की छापेमारी, ताश पर लाखों का दांव लगाते 9 आरोपी गिरफ्तार; मौके से 4.28 लाख रुपये नकद और ताशपत्ती बरामद

CG Crime : सूने मकान में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा, 4.28 लाख रुपये जब्त
X

CG Crime : जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बनारी गांव के एक सूने मकान में दबिश दी। यहां ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगा रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 4 लाख 28 हजार रुपये नकद और ताशपत्ती बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में जांजगीर और नैला क्षेत्र के कारोबारी और अन्य स्थानीय लोग शामिल बताए गए हैं।

गोपनीय तरीके से बनाई गई कार्रवाई की रणनीति

ग्रामीण इलाकों में जुआ संचालित होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर निगरानी बढ़ाई थी। रविवार रात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीएसपी योगिता खापर्डे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और रिस्पॉन्स टीम की संयुक्त टीम तैयार की गई। कार्रवाई की गोपनीयता बनाए रखने के लिए टीम के सदस्यों के मोबाइल फोन बंद करवाए गए। इसके बाद पुलिस ने बिना भनक लगे बनारी गांव स्थित मकान की घेराबंदी कर छापा मारा।

लाखों रुपये का दांव लगाते पकड़े गए

पुलिस के मुताबिक, मौके पर 9 लोग ताश के जरिए रुपये का दांव लगा रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से 4.28 लाख नकद और ताशपत्ती बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

9 आरोपी न्यायिक हिरासत में

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में जांजगीर निवासी भैरव मिश्रा, अखिलेश राठौर, राम नारायण राठौर, धीरज पाठक, राहुल बजाज, अविनाश राठौर, मुकेश बजाज और कृष्ण कुमार चंद तथा नैला निवासी तालिब खान शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire