Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : बस स्टैंड के पास दो गुटों में हुआ विवाद, चाकू लगने से युवक की मौत, आरोपी फरार

जगदलपुर के नए बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास विवाद के दौरान युवक पर चाकू से हमला, पेट में गंभीर चोट लगने से मोनू (27) की मौत; वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

CG Crime : बस स्टैंड के पास दो गुटों में हुआ विवाद, चाकू लगने से युवक की मौत, आरोपी फरार
X

CG Crime : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार देर शाम विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। नया बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान मोनू (27) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस स्टैंड के पास किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था। इसी दौरान मामला बढ़ गया और चाकूबाजी हो गई। हमले में मोनू के पेट में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

सीएसपी सुमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस विवाद की वास्तविक वजह के साथ-साथ घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire