Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Assistant Teacher Exam: 11 अक्टूबर को होगी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2 घंटे पहले पहुंचना होगा एग्जाम सेंटर, ड्रेस कोड भी तय; पढ़े जरुरी गाइडलाइंस

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से सहायक शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

CG Assistant Teacher Exam: 11 अक्टूबर को होगी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2 घंटे पहले पहुंचना होगा एग्जाम सेंटर, ड्रेस कोड भी तय; पढ़े जरुरी गाइडलाइंस
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से सहायक शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मंडल ने प्रवेश, पहचान सत्यापन, सुरक्षा जांच और ड्रेस कोड से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह

कर्मचारी चयन मंडल ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी है। खासतौर पर जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र दूसरे शहर या जिले में है, उन्हें परीक्षा से पहले केंद्र की लोकेशन और वहां तक पहुंचने का रास्ता जांच लेने को कहा गया है। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए एक दिन पहले ही परीक्षा केंद्र की स्थिति देख लेना बेहतर रहेगा।

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद होगा गेट

परीक्षा केंद्र में प्रवेश को लेकर भी सख्त नियम तय किए गए हैं। मुख्य प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र जरूरी

केंद्र पर पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों की सुरक्षा जांच की जाएगी। इसके बाद फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के जरिए पहचान का सत्यापन होगा। परीक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र और वैध मूल पहचान पत्र साथ लेकर जाना जरूरी होगा। मंडल ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दर्ज सभी जानकारियों और निर्देशों को पहले से ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है।

परीक्षा के लिए ड्रेस कोड भी लागू

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के पहनावे को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर पहुंचने को कहा गया है। परीक्षा के दिन ड्रेस कोड समेत सभी निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी तैयारी

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और ड्रेस कोड से जुड़े निर्देश पहले से जांच लेने की सलाह दी गई है। खासतौर पर दूसरे शहर या जिले में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए समय पर केंद्र पहुंचना सबसे अहम होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire