Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 2 की मौत, 9 घायल

बलरामपुर के करौंधा थाना क्षेत्र में करीब 20 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में 2 की मौत और 9 गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

CG Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 2 की मौत, 9 घायल
X

CG Accident: बलरामपुर। जिले में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना करौंधा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे में सुरजमणि पति बालेश्वर (40) और किरण पति कपिल (30) की मौत हुई है। दोनों करौंधा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire