Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो, हादसे में दो युवकों की मौत

सुपेला थाना क्षेत्र के कोसानाला के पास देर रात हुआ भीषण हादसा, एक युवक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

CG Accident : पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो, हादसे में दो युवकों की मौत
X

CG Accident : भिलाईनगर। सुपेला थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना नेशनल हाईवे-53 पर कोसानाला के पास करीब रात 1:30 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो क्रमांक CG 07 CX 6750 तेज रफ्तार में थी। वाहन मुख्य मार्ग से सर्विस लेन पार करते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा भिड़ा।

टक्कर में स्कॉर्पियो सवार प्रतीक ठाकुर (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भास्कर कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे तत्काल बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी भी मौत हो गई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire