Begin typing your search above and press enter to search.
CG Accident : बारिश के बीच भीषण सड़क हादसा, धान से भरे ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 5 की मौत
मरकाटोला घाट में ट्रक-पिकअप की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 6 लोग घायल; डायल 112 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

CG Accident : बालोद। जिले में बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट में धान से भरे एक ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद ट्रक मौके पर ही पलट गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 5 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और मृतकों एवं घायलों की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


