Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलटी, दूसरे वाहन को दे रहा था साइड, 30 लोग थे सवार

बलरामपुर के पस्ता थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर दूसरे वाहन को साइड देने के दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि किसी की मौत की सूचना नहीं है।

CG Accident : यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलटी, दूसरे वाहन को दे रहा था साइड, 30 लोग थे सवार
X

CG Accident : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार, 29 अक्टूबर को एक यात्री बस सड़क किनारे पलट गई। बस बलरामपुर से अंबिकापुर जा रही थी और उसमें करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की जानकारी है। राहत की बात है कि अब तक किसी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस पस्ता थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे वाहन को रास्ता देने के लिए चालक ने बस को सड़क के किनारे किया। बताया जा रहा है कि किनारे की मिट्टी धंसने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

अचानक बस पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की जानकारी मिली है, हालांकि घायलों की संख्या और उनकी पहचान को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire