Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : घर के सामने खड़े होकर बात कर रहे थे तीन लोग, बेकाबू मालवाहक ने रौंदा, दो सगे भाइयों की मौत

बिल्हा के भटगांव में तेज रफ्तार मालवाहक अनियंत्रित होकर तीन लोगों पर चढ़ा, दो भाइयों ने मौके पर दम तोड़ा; एक व्यक्ति गंभीर घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार।

CG  Accident : घर के सामने खड़े होकर बात कर रहे थे तीन लोग, बेकाबू मालवाहक ने रौंदा, दो सगे भाइयों की मौत
X

CG Accident : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब तीनों लोग घर के सामने खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे।

घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के भटगांव की है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग घर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर उनकी ओर आ गया और तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद मालवाहक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया है।

फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। हादसे के कारणों और वाहन की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire