Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident: कार-ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, पुलिस जवान समेत 2 की मौत, एक युवक गंभीर

खरोरा के बंगोली के पास हुआ दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक फरार, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी।

CG Accident: कार-ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, पुलिस जवान समेत 2 की मौत, एक युवक गंभीर
X

CG Accident: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। खरोरा थाना क्षेत्र के बंगोली के पास कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पुलिस जवान समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

रायपुर जाते समय बंगोली के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, तर्रा गांव के रहने वाले कमलेश वर्मा, रूपेश निषाद और गोपी कार से खरोरा से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बंगोली के पास उनकी कार की ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमलेश वर्मा और रूपेश निषाद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कमलेश वर्मा सिलतरा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी थे।

कार में फंसा घायल युवक, ग्रामीणों ने बचाई जान

हादसे में गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और कार के भीतर फंस गया। दुर्घटना के बाद अजय देवांगन, ललित साहू और अजय वर्मा ने उसे बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए दौंदेकला स्थित लक्ष्मीनारायण अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस की तलाश जारी

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ फरार चालक की तलाश कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद तर्रा गांव में शोक का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire