Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : गड्ढों से बचने के दौरान बेकाबू हुई बस, बिजली के खंभे से टकराई, 2 यात्रियों की मौत

बेमेतरा के कुंरा गांव में रायपुर से मुंगेली जा रही बस हादसे का शिकार, जर्जर सड़क पर गड्ढे में उतरे पहिए, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

CG Accident : गड्ढों से बचने के दौरान बेकाबू हुई बस, बिजली के खंभे से टकराई, 2 यात्रियों की मौत
X

CG Accident : बेमेतरा। जिले में जर्जर सड़क पर सफर यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हुआ। नांदघाट थाना क्षेत्र के कुंरा गांव में रायपुर से मुंगेली जा रही एक निजी बस सड़क के गहरे गड्ढे में उतरने के बाद अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक, आरबीएस की निजी बस रायपुर से नांदघाट होते हुए मुंगेली जा रही थी। कुंरा गांव के पास सड़क पर मौजूद बड़े गड्ढे में बस के दोनों पहिए उतर गए। इससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया।

हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire